Sunday, November 1, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध : डॉ. नरेश कुमार सैनी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अस्पताल शामली में विशेषज्ञ चिकित्सकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्धियों पर हुई चर्चा

अजीत कुमार श्रीवास्तव

न्यूज एडिटर, नवचेतन सत्यभाष

शामली, 08 जून। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन-कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 5 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जनरल सर्जन डॉ. नरेश कुमार सैनी ने की। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

संवाद कार्यक्रम में बताया गया कि जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं के साथ-साथ सीटी स्कैन, एक्स-रे, ईसीजी, लैब जांच, शुगर जांच, डायलिसिस, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण सेवाएं, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार, हीट-वेव से बचाव संबंधी जागरूकता तथा विभिन्न स्वास्थ्य जन-जागरूकता गतिविधियों का भी नियमित संचालन किया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने विचार रखते हुए रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, संतुलित पोषण, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नागरिकों से सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. नरेश कुमार सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनकल्याण के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. समद अली (फिजिशियन), डॉ. सचिन मलिक (फिजिशियन), राजकुमार (नेत्र परीक्षण अधिकारी), शिवम एवं विशाल एल.टी. सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!