Sunday, November 1, 2026

बनत में फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

आदर्श मंडी पुलिस की कार्रवाई, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अजीत कुमार श्रीवास्तव। न्यूज एडिटर, नवचेतन सत्यभाष 

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही देशी पिस्टल और .32 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को कस्बा बनत निवासी सागर राणा पुत्र योगेन्द्र सिंह पर निखिल, विक्रान्त और भूरा निवासी जवाहर नगर, बनत द्वारा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शामली ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में 20 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपी निखिल पांचाल पुत्र भोपाल, निवासी मौहल्ला जवाहर नगर, कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और .32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना आदर्श मंडी पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों विक्रान्त और भूरा की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना आदर्श मंडी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दीप चन्द, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!