Saturday, October 31, 2026

कैराना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

चोरी की 14 मोटरसाइकिलें, दो अवैध चाकू और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद; हरियाणा-पानीपत समेत कई जिलों से जुड़ा नेटवर्क
अजीत कुमार श्रीवास्तव। न्यूज एडिटर, नवचेतन सत्यभाष 
शामली। कैराना पुलिस ने संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें, दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ वाहन हरियाणा के पानीपत और गाजियाबाद समेत अलग-अलग स्थानों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार बुधवार 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस जगनपुर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र अनवर निवासी ग्राम राणा माजरा, थाना सनौली, जिला पानीपत, हरियाणा तथा असलम उर्फ भूरा पुत्र वशीर निवासी मौहल्ला गुलशन नगर, कस्बा व थाना कैराना, शामली के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP19R6118 बरामद की। पुलिस के मुताबिक यह मोटरसाइकिल 11 सितंबर 2026 को मोहल्ला आलखुर्द, इकबालपुरा से घर के बाहर से चोरी की गई थी।

पूछताछ में सामने आया 14 बाइक चोरी का मामला

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने साथी रवि पुत्र सुरेश निवासी गुलशननगर, कैराना के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पटाखा फैक्ट्री से चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा कैराना, पानीपत, गाजियाबाद, शामली और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं। चोरी किए गए वाहनों को हरियाणा में बेचने तथा उनसे प्राप्त धनराशि को आपस में बांटने की बात भी पुलिस पूछताछ में सामने आई है।

पुलिस ने मौके से रवि को भी गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी रिजवान मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद वाहनों में हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर समेत कुल 14 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बरामद वाहनों में UP19R6118, HR06N2656, DL13SJ9159, UP12S6344, UP19D2980, HR06V8809 और UP17L5988 नंबर वाली मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने एक अवैध नाजायज छुरी और एक अवैध नाजायज चाकू भी बरामद किया है।

आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरुख, असलम उर्फ भूरा और रवि के खिलाफ कैराना थाने में वाहन चोरी, बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कैराना पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं और बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित जिलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!