Saturday, October 31, 2026

विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली राहत

ग्राम कैल शिकारपुर में विधायक अशरफ अली ने फीता काटकर किया शुभारंभ, विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

अजीत कुमार श्रीवास्तव,न्यूज एडिटर 

दैनिक नवचेतन सत्यभाष समाचार पत्र 

गढ़ीपुख़्ता। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कैल शिकारपुर में विधायक निधि से निर्मित नवनिर्मित सड़क का रविवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में थानाभवन विधायक अशरफ अली ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक अशरफ अली ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा शोकिन्द्र पंवार, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता ऋषिराज राझड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए विधायक का स्वागत किया तथा विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!