Sunday, November 1, 2026

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का सहारा बना निशुल्क जांच शिविर

ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में 329 मरीजों की हुई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए बचाव के टिप्स

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों को देखते हुए निशुल्क कैल्शियम, ब्लड एवं एक्सरे जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां करीब 329 मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. अक्षय कुमार एवं डॉ. रीतु मलिक ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी।

कुशांक चौहान ने बताया कि सामान्यतः 1500 रुपये में होने वाली हड्डियों में कैल्शियम की जांच शिविर में पूरी तरह निशुल्क की गई। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण लोगों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्का एवं पौष्टिक भोजन करने की अपील की। साथ ही मरीजों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर में विशाल कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र चौहान, इफरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

— अजीत कुमार श्रीवास्तव

न्यूज़ एडिटर

दैनिक नवचेतन सत्यभाष समाचार पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!