Saturday, October 31, 2026

चौकीदार हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़

वांछित आशु गिरफ्तार, तमंचा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

गंगोह। ग्राम इस्सोपुर स्थित चौधरी काबज सिंह कॉलेज एवं आईटीआई के चौकीदार आदित्य हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ गंगोह अशोक सिसोदिया ने बताया कि एसएसपी अभिनंदन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम बिडौली-कुंडा बंधे पर चेकिंग कर रही थी। तभी चौकीदार आदित्य पुत्र नीटू निवासी इस्सोपुर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी आशु पुत्र देवेंद्र निवासी अमलापुर थाना झिंझाना, जनपद शामली को पिलखन वाली के पास रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी आशु के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना गंगोह में दर्ज चौकीदार हत्या प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!