Sunday, November 1, 2026

चकरोड कटान रोकने को किसानों का प्रदर्शन

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग

शामली। भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम भनेड़ा उद्दा में हो रहे चकरोड कटान को तत्काल रुकवाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि अवैध मिट्टी खनन के कारण ग्रामीण मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है।

किसान यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि तहसील ऊन क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा उद्दा में ग्रामीणों की भूमि से लगी करीब डेढ़ गट्ठे चौड़ी चकरोड के पास पड़ोसी राजबीर एवं कमल द्वारा मिट्टी खनन कराया जा रहा है। आरोप है कि खनन कार्य के चलते चकरोड का लगातार कटाव हो रहा है और यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो बारिश के मौसम में रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है।

किसानों ने कहा कि चकरोड ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है और इसके क्षतिग्रस्त होने से किसानों व ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा चकरोड की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर राकेश श्योराण, जिलाध्यक्ष रामभूल सिंह, बृजभूषण, अर्जुन सिंह और वीरेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!