सचिव को लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान टूटा फर्श और अव्यवस्थाएं मिलने पर दिए मरम्मत व साफ-सफाई के निर्देश
कुड़ाना (शामली)
शामली। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने क्षेत्र के गांव कुडाना का दौरा कर ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अंत्येष्टि स्थल की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित ग्राम सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ को अंत्येष्टि स्थल पर गंदगी फैली मिली, जबकि फर्श भी कई स्थानों पर टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, टूटे फर्श की मरम्मत कराने तथा लिपाई-पुताई का कार्य कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अंत्येष्टि स्थल की दुर्दशा मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यवस्था को नियमित बनाए रखने के लिए एक समिति गठित कर समय-समय पर निरीक्षण कराने की बात भी कही।
