Sunday, November 1, 2026

प्रेमजाल, धर्म परिवर्तन और ठगी के आरोपों से सनसनी, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, युवती समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

अजीत कुमार श्रीवास्तव

न्यूज़ एडिटर, नवचेतन सत्यभाष

शामली। शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने एक युवती, उसके परिवार के सदस्यों तथा तीन मौलानाओं सहित कुल 10 लोगों के विरुद्ध प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी पहचान एक युवती से हुई थी। आरोप है कि युवती ने उसे प्रेम संबंधों में फंसाकर अपने परिवार के संपर्क में लाया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान उससे लाखों रुपये भी लिए गए।

तहरीर के अनुसार, युवती के परिजनों और कुछ मौलानाओं ने कथित रूप से उसे मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ छलपूर्वक व्यवहार किया गया और धार्मिक पहचान बदलने के लिए लगातार दबाव बनाया गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर युवती, उसके परिवार के सदस्यों तथा तीन मौलानाओं समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपियों का पक्ष सामने आना शेष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!