Sunday, November 1, 2026

गौशालाओं का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

साल-साल भर से बंद पड़े गौशालाओं का नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अजीत कुमार श्रीवास्तव

न्यूज एडिटर, नवचेतन सत्यभाष 

बागपत। शासन के निर्देश पर जनपद में नामित नोडल अधिकारियों द्वारा विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों ने क्षेत्र की गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौवंशों के रखरखाव, चारे-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। कई गौशालाओं में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता भी पाई गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशालाओं में मौजूद पशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति की भी जानकारी ली तथा चारा, भूसा और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में जलभराव एवं अन्य समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौवंशों की सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिवेंद्र प्रताप सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी विकास कुमार, सचिन कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!