Sunday, November 1, 2026

🟥 मोनू कश्यप हत्याकांड: सपा सांसद व विधायक पीड़ित परिवार से मिले, निष्पक्ष जांच और आर्थिक मदद का भरोसा

🟨 गांव जसाला में पहुंचकर जताई संवेदना, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग

कांधला | संवाददाता 

क्षेत्र के गांव जसाला में हुए मोनू कश्यप हत्याकांड के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और कैराना विधायक नाहिद हसन ने ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से विस्तार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।

सांसद और विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस दौरान इकरा हसन और नाहिद हसन ने स्पष्ट कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई में तेजी लाने का भरोसा भी दिया।

गांव के लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के सामने घटना को लेकर आक्रोश जताया और न्याय की मांग की। इस पर दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

इस मौके पर विक्रम, महेंद्र, सागर, बंटी, संसर पाल, कार्तिक, अंकित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!