Saturday, October 31, 2026

चोरी की वारदात का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

दुकान से चोरी में आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

 

कैराना। पुलिस ने दुकान के गल्ले से नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी विकास ने मुकदमा दर्ज कराया था कि तीतरवाड़ा चुंगी पर उसकी सेनेटरी हार्डवेयर की दुकान है। वह दुकान बंद कर पानीपत चला गया था और वापस लौटा, तो देखा कि दुकान के गल्ले से एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए। शनिवार को पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में विशाल निवासी मोहल्ला नौकुआं रोड घेर बुखारी थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चुराई गई नकदी में से 6120 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान संबंधित धाराओं में कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!