Sunday, November 1, 2026

ईंटों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, शराब के बाद साथियों ने दिया वारदात को अंजाम

शराब के बाद विवाद बना जानलेवा, डौला गांव के युवक की ईंटों से हत्या

 

अमींनगर सराय। (संवाददाता नीतीश कौशिक) सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, डौला गांव निवासी सोनू कश्यप (पुत्र वीर सिंह) की उसके साथियों ने शराब पीने के बाद ईंटों से हमला कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना मीतली-डौला के जंगल में उस समय हुई जब युवक अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि साथियों ने सोनू पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
सोने की कीमत
लाइव स्कोर
आज का मौसम

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!